(वाराणसी,UP)25 सितम्बर,2025.
बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की अग्रणी कंपनी क्लैरीवेट की ओर से प्रतिष्ठित इंडिया रिसर्च एक्सीलेंस साइटेशन अवाॅर्ड दिया गया। शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह में प्रोफेसर, कर्मचारी और शोधार्थी शामिल हुए। इस दौरान शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में स्थान बनाने वाले प्रोफेसरों को निदेशक प्रो. यूपी सिंह ने सम्मानित किया। निदेशक प्रो. सिंह ने कहा कि ये संस्थान की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।
आईक्यूएसी सेल के अध्यक्ष प्रो. पी. द्विवेदी ने बताया कि यह सफलता संस्थान की दूरदर्शिता और समर्पण का प्रमाण है। ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस दौरान प्रो. एसके सिंह, प्रो. अमिताभ रक्षित और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पुष्यमित्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।(साभार एजेंसी)
