एसजीपीजीआई में होगी “सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ” की स्थापना

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)01अक्टूबर,2025.

संजय गांधी पीजीआई में टेलीमेडिसिन के माध्यम से आसपास के जनपद के मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। इसके लिए संस्थान में सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ की स्थापना की जाएगी।

संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और मोटापा समेत अन्य बीमारियों पर मरीजों को परामर्श देने के लिए इस विभाग की स्थापना की जाएगी। इसमें सामान्य रूप से होने वाली बीमारियों को शामिल किया जाएगा। संस्थान में टेलीमेडिसिन विभाग पहले से ही स्थापित है। सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ का मकसद लोगों को निरोग रखना है। इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मरीजों को बुलाकर उनका इलाज भी किया जाएगा।

डॉक्टरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण:
प्रो. धीमन ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से जनपदों में मौजूद डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे वे चिकित्सा क्षेत्र में होने वाले विकास से परिचित होंगे और मरीजों को इलाज मिल सकेगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *