दारुल उलूम करेगा बिजली का उत्पादन

Uttar Pradesh

(सहारनपुर,UP)05अक्टूबर,2025.

दारुल उलूम में एक अत्याधुनिक सौर ऊर्जा प्लांट (ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम) का निर्माण किया जा रहा है, जो करीब तीन मेगावाट बिजली का उत्पादन करेगा। इसका ठेका मद्रास की एक कंपनी को दिया गया है। सरकार को भी बिजली आपूर्ति दिए जाने की योजना है।

दरअसल, यह सोलर प्लांट दारुल उलूम की इमारतों की छतों के ऊपर स्थापित किया जा रहा है। तीन माह से चल रहे इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य अक्तूबर माह रखा गया था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते यह इस माह पूरा नहीं हो सका।

प्रबंधन का मानना है कि सौर ऊर्जा प्लांट से संस्था को काफी लाभ होगा और बिजली बिल का भार भी काफी हद तक कम हो जाएगा। विद्युत लाइन में फाल्ट आदि होने की स्थिति में संस्था को जनरेटर से आपूर्ति की जाती थी। सौर ऊर्जा प्लांट लगने से डीजल का खर्च भी बच जाएगा। यह भी तैयारी की जा रही है कि प्लांट से उत्पन्न होने वाली बिजली न केवल दारुल उलूम की जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि छुट्टियों के दिनों में अतिरिक्त बिजली को सरकार को भी उपलब्ध कराई जाएगी।
सौर ऊर्जा का कार्य करा रहे कंपनी के अधिकारी मोहम्मद उजैर ने बताया कि इस ऑन-ग्रिड योजना में 517 पैनल लगाए जा रहे हैं, जिससे तीन मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। सोलर को किसी प्रकार की हानि न हो इसके लिए आकाशीय बिजली से बचाव के लिए भी उपकरण लगाए गए हैं।

प्रयास है कि इसी माह के अंत तक कार्य पूरा कर आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। इसमें करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का खर्च का अनुमान है(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *