राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित

Uttar Pradesh

(अलीगढ़,UP)15अक्टूबर,2025.

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को हुए द्वितीय दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर स्थित शीला गौतम सेंटर फॉर लर्निंग सभागार में हुआ. समारोह में आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रोफेसर कमल किशोर पंत, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं.

47 विद्यार्थियों को मिला गोल्ड मेडल: कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस दीक्षांत समारोह में 47 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जिनमें 36 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं. कुलाधिपति स्वर्ण पदक कुमारी नेहा को मिला।

कुलपति ने कहा कि ये विद्यार्थी विकसित भारत 2047 के निर्माण में अहम योगदान देंगे. विश्वविद्यालय में सत्र 2025–26 के लिए 3 वर्षीय और 4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों के साथ 25 स्नातक और 26 स्नातकोत्तर कोर्स प्रारंभ किए गए हैं.

राज्यपाल ने कहा- अब सिफारिश नहीं चलेगी: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम है. 50 एडमिशन होते हैं, लेकिन क्लास में केवल 10 छात्र ही पहुंचते हैं. अब राजभवन के आदेश से 75% उपस्थिति अनिवार्य की गई है. नहीं तो परीक्षा से वंचित किया जाएगा. यह निर्णय हमने हृदय पर पत्थर रखकर लिया है, क्योंकि यूपी को आगे बढ़ाना है। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *