नशा मुक्त मैराथन फॉर विकसित भारत’ आयोजित

UP / Uttarakhand

(लखनऊ ,UP)20अक्टूबर,2025.

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के नशा मुक्त फुल मैराथन फॉर विकसित भारत के तहत आईआईएम रोड दुबग्गा से शुरू हुई 42.2 किमी की दौड़ में करीब पांच हजार युवाओं ने भाग लिया। इसकी शुरुआत सुबह आठ बजे राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की।

केरल के वायनाड निवासी गोपी टी ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान और पांच लाख रुपये का पुरस्कार जीता। दिल्ली के अमरेश प्रजापति को दूसरा (3 लाख) और प्रतापगढ़ के ज्ञान बाबू को तीसरा (1.5 लाख) स्थान मिला। कुल 53 विजेताओं के बीच 25 लाख की पुरस्कार राशि बांटी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौर्या, विधायक जय देवी कौशल, अमरीश रावत, योगेश शुक्ला, रामकृष्ण भार्गव, विकास किशोर (आशू), चेयरमैन काकोरी रोहित साहू मंडल अध्यक्ष विपिन गोपी राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविराज लोधी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश दिया। इसके पहले कौशल किशोर ने कहा कि बेटे आकाश की मृत्यु ने मुझे झकझोर दिया। मैंने ठाना कि अब किसी का बेटा नशे की चपेट में अपनी जिंदगी न गंवाए। यह मैराथन उसी संकल्प की कड़ी है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *