बदलेगा मौसम, 29 अक्तूबर से कई जिलों में बारिश के आसार

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)26अक्टूबर,2025.

मौसम में न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद सोमवार या मंगलवार से अधिकतम तापमान में भी गिरावट शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल रविवार को भी मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने के आसार हैं। दो दिन बाद बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोन की वजह से छिटपुट बारिश की संभावना है लेकिन इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश में किन जगहों पर या कितना पड़ेगा, यह कहना अभी मुश्किल है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस समय प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र न होने की वजह से 28 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में आई गिरावट अभी रविवार को भी जारी रहेगी। 27 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब क्षेत्र की प्रबलता पर निर्भर करेगा कि बारिश कितनी और कहां-कहां होगी। उन्हाेंने बताया कि सोमवार से या फिर मंगलवार से अधिकतम तापमान में भी गिरावट के आसार हैं और यह 3 डिग्री तक गिर सकता है। दो दिन बाद सुबह और रात में हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है। सुबह कोहरा व धुंध के भी आसार हैं।

लखनऊ में न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार
राजधानी का मौसम रविवार को भी शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ रहेगा और सुबह आंशिक कोहरा व धुंध की संभावना है। न्यूनतम तापमान में रविवार को भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। सोमवार या मंगलवार से अधिकतम तापमान में भी गिरावट शुरू होने के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल रविवार को भी मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने के आसार हैं। सोमवार से या फिर मंगलवार से अधिकतम तापमान में भी गिरावट के हो सकती है और यह 3 डिग्री तक गिर सकता है।

दो दिन बाद सुबह और रात में हल्की ठंड बढ़ने की भी संभावना है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा और न्यूनतम तापमान 21.4 रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *