गंगा महोत्सव का शुभारंभ

UP / Uttarakhand

(वाराणसी,UP)02नवंबर,2025.

काशी में गंगा महोत्सव की शुरूआत हो गई है। इस बार गंगा महोत्सव के मंच पर 43 नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसमें हंसराज रघुवंशी और पद्मश्री मालिनी अवस्थी के गायन की प्रस्तुति होगी।कण-कण में काशी, रस-रस में बनारस की थीम पर आधारित गंगा महोत्सव की शुरूआत राजघाट पर हुई।

काशी गंगा महोत्सव का शुभारंभ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने दीप जलाकर किया।

गंगा महोत्सव की शुरूआत पं.माता प्रसाद मिश्र एवं पं. रविशंकर मिश्र के युगल कथक नृत्य से हुई। महोत्सव में संगीत की सभी विधाओं की प्रस्तुति होगी,जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी प्रमुखता दी गई है(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *