विमान से मायूस यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)07दिसंबर,2025.

विमानों के निरस्तीकरण से लखनऊ व वाराणसी में फंसे यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन रविवार को स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इस ट्रेन से ढाई हजार यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त ररविवार को एसी एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी संख्या 04206 वाराणसी से रविवार अपराह्न 2:50 बजे चलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से शाम 4:50 बजे, रायबरेली से शाम 6:25 बजे होते हुए लखनऊ रात 8:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह बरेली से रात 12:38 बजे, मुरादाबाद से 2:10 बजे, गाजियाबाद से सुबह 4:28 बजे होते हुए नई दिल्ली सुबह सवा पांच बजे पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली में फंसे यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 04205 स्पेशल सोमवार सुबह 10:55 बजे नई दिल्ली से चलेगी, जो लखनऊ से रात 8:05 बजे होते हुए वाराणसी रात 1:20 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 बोगियां होंगी।(साभार ‌एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *