किसान की शिकायत पर सीएम योगी ने डीएम को भेजा धान विक्रय केंद्र

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)15दिसंबर,2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में आए शाहजहांपुर के एक किसान द्वारा धान क्रय केंद्र की लापरवाही की शिकायत पर डीएम को केंद्र का औचक निरीक्षण करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। शासन-प्रशासन के अधिकारी इसका ध्यान रखें। किसी भी केंद्र पर धान ले जाने वाले किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

सीएम जनता दर्शन के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रत्येक फरियादी से मिले और समस्याएं सुनीं। सभी का प्रार्थनापत्र लिया और अधिकारियों को सख्त व उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान पीएसी का एक सिपाही भी अपनी फरियाद लेकर आया था। सीएम ने संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए मामले के उचित निस्तारण का निर्देश दिया।

वहीं प्रयागराज से आए कुछ फरियादियों की शिकायत सुनने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन को निस्तारण कराने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि हर जरूरतमंद की सेवा ही सरकार का लक्ष्य है। सरकार पहले दिन से ही लोगों की सेवा, सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने फरियादियों के साथ आए बच्चों को चॉकलेट दी और मन लगाकर पढ़ने करने को कहा(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *