(वाराणसी,UP)10जनवरी,2026.
इस साल गणतंत्र दिवस परेड मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण की थीम पर होगी। परेड में मार्चपास्ट की टोलियां महिला पुलिसकर्मियों की होंगी, जिसमें महिला कमांडो दस्ता, स्कूटी दस्ता व घुड़सवार भी शामिल होंगे। परेड की कमान एसीपी (यू/टी) मानसी दहिया (आईपीएस) संभालेंगी। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने तैयारियों का निरीक्षण किया।
पुलिसकर्मियों के अनुशासन, टर्नआउट, आचरण, समन्वय और समरूपता को उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ महिला सशक्तीकरण की भावना को प्रमुखता देते हुए नुक्कड़ नाटक और प्रदर्शनी से संदेश देने को कहा।
पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा मानकों, आवागमन व्यवस्था व भीड़ प्रबंधन की समीक्षा कर अधिकारियों को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। इस दौरान दौरान पुलिस उपायुक्त लाइन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त लाइन डॉ. ईशान सोनी, मानसी दहिया आदि रहीं।(साभार एजेंसी)
