मणिकर्णिका से संकल्प के साथ शुरू हुई यात्रा

UP / Uttarakhand

(वाराणसी,UP)15फरवरी,2026

महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ को प्रसन्न करने और कष्टों से मुक्ति के लिए शनिवार की रात में पंचक्रोशी यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। पूर्वांचल भर से आए श्रद्धालुओं ने मणिकर्णिका कुंड से संकल्प लेकर यात्रा की शुरुआत की। रात में ही दो लाख से अधिक श्रद्धालु पंचक्रोशी परिक्रमा की शुरुआत की। पूरी रात 75 किमी की पंचक्रोशी पथ की पदयात्रा की। 24 घंटे में पांचो पड़ावों की यात्रा पूरी करेंगे।

शाम ढलते ही दूर-दराज के श्रद्धालु मणिकर्णिका कुंड पर पहुंचने लगे। रात होते ही भीड़ बढ़ गई। सभी ने गंगा स्नान के बाद ज्ञानवापी कुएं पर संकल्प लिया। इसके बाद परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा पथ पर रातभर पैदल चलते रहे।

मार्ग में संस्थाएं उनकी सेवा में लगी थीं। बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं यात्रा कर रही थीं। रात 12 बजे पहले पड़ाव कर्मदेवश्वर महादेव श्रद्धालु पहुंच, जहां पूजन अर्चन कर आरती उतारी।

उन्होंने दूसरे पड़ाव भीमचंडी, तीसरे रामेश्वर और चौथे पड़ाव शिवपुर के पाचो पंडवा होकर अंतिम पड़ाव कपिलधारा में दर्शन पूजन करते हुए पुन: मणिकर्णिघाट पहुंच कर संकल्प को छुड़ाएंगे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *