(लखनऊ,UP)18फरवरी,2026.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम ने करवट लिया। दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों में सुबह से काले बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं पश्चिम के कुछ हिस्सों में दिन में बादलों की मौजूदगी के साथ तेज हवाएं भी चलीं।
इसके विपरीत पूर्वी यूपी और बाकी हिस्सों में विक्षोभ का असर कम रहा। वाराणसी और सोनभद्र जैसे दक्षिणी जिलों में आंशिक बादल दिखे, जबकि अधिकांश पूर्वी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती परिसंचरण बना, जिससे पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हुई।
पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा और फिलहाल कुछ दिन वर्षा की संभावना नहीं है। पछुआ हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।(साभार एजेंसी)
