शिक्षामित्रों के हित में निर्णय लेगी उ.प्र. सरकार

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)18फरवरी,2026.

यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सदन में शिक्षामित्रों के मानदेय, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और ग्राम पंचायत में तैनाती के संबंध में कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के लिए शिक्षामित्रों की सेवाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। शिक्षामित्रों की ग्राम पंचायतों में तैनाती को लेकर कहा कि अभी प्रदेश में एसआईआर का काम जारी है जिसमें शिक्षामित्र अपना दायित्व निभा रहे हैं। एसआईआर का काम पूरा होते ही उनकी ग्राम पंचायतों में तैनाती हो जाएगी। इस संबंध में हमारी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं, शिक्षामित्रों, शिक्षकों और अनुदेशकों को पांच लाख तक के कैशलेस इलाज की मांग को भी सरकार ने मंजूर कर लिया है।

वहीं, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने को लेकर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जब सपा की सरकार थी तो 2012 से 17 तक शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया। जब हमारी सरकारी आई तो उनका मानदेय 3500 रुपये था जिसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया। शिक्षामित्रों के प्रति हमारी सरकार संवेदनशील हैं। सरकार आगे भी शिक्षामित्रों के हित में निर्णय लेगी।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *