पंचकोसी परिक्रमा:उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

UP / Uttarakhand

(अयोध्या,UP)29मार्च,2026.

अयोध्या में एकादशी के पावन अवसर पर होने वाली पंचकोसी परिक्रमा में रविवार को लाखों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही लंबी कतारें परिक्रमा मार्ग पर देखने को मिलीं। आसपास के जिलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बिहार से भी श्रद्धालु पहुंचकर परिक्रमा में शामिल हुए।

श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासन की ओर से पुलिस बल तैनात कर भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित किया गया। ताकि, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उल्लेखनीय है कि अयोध्या में बीती 20 मार्च से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन चल रहा था। शनिवार को इसका विधिवत समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में भी बिहार सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे।

महायज्ञ के समापन के अगले ही दिन एकादशी पर आयोजित पंचकोसी परिक्रमा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा करते हुए भगवान के प्रति आस्था प्रकट की और प्रदेश तथा देश की सुख-समृद्धि की कामना की।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *