(आगरा,UP)14अप्रैल,2026
आगरा में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने सोमवार को मशाल जुलूस निकालकर विरोध किया। शिक्षा भवन पचकुइयां का घेराव किया गया। प्रदेश सरकार से आदेश वापस लेने की मांग की गई।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने उन शिक्षकों की नींद उड़ा दी है, जिनकी सेवा के पांच वर्ष से अधिक शेष हैं। महासंघ के बैनर तले शिक्षक शिक्षा भवन पचकुइयां पर एकत्रित हुए। यहां से सुभाष पार्क तक मशाल जुलूस निकाला गया। महासंघ के जिला संयोजक धर्मेंद्र कसाना ने बताया कि कई शिक्षकों की नौकरी पर संकट है।
उन्हें दो साल में टीईटी उत्तीर्ण करना होगा
ऐसा न होने पर सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इसी का विरोध किया जा रहा है। इस मौके पर अटेवा के जिला संयोजक जुग्गी लाल वर्मा, लेखराज सिंह, डॉ. आशाराम यादव, बृजेश दीक्षित, दिनेश पराशर, सीपी चौहान, सुरेश खिरवार, राजकुमार सोलंकी, दिनेश चाहर, विपिन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।(साभार एजेंसी)
