उप्र विधानसभा का बजट सत्र 9 से 20 फरवरी तक

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)5फरवरी,2026.

उ.प्र.विधानसभा का बजट सत्र आगामी 9 से 20 फरवरी तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सत्र के प्रस्तावित कार्यक्रम को बुधवार को अनंतिम रूप से स्वीकृत कर दिया। अब कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। सत्र के दौरान 11 फरवरी को प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट दोनों सदनों में पेश करेगी।

कार्यक्रम के मुताबिक 9 फरवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा अभिभाषण पढ़ा जाएगा, जिसमें दोनों सदनों के सदस्य मौजूद रहेंगे। साथ ही राज्य सरकार द्वारा कुछ अध्यादेश और विधेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगे। वहीं 10 फरवरी को निधन के निर्देश पढ़े जाएंगे, जिसमें खासकर बरेली के फरीदपुर के भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल और सोनभद्र के दुद्धी से सपा विधायक विजय सिंह गोंड के बीते दिनों हुए निधन के बाद सदन द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

इसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। अगले दिन वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा में बजट पेश करेंगे। तत्पश्चात राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी, जो शुक्रवार तक जारी रहेगी। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। 16 फरवरी से 20 फरवरी तक बजट पर चर्चा होगी। अंतिम दिन सदन स्थगित होने से पहले उप्र विनियोग विधेयक को पारित कराया जाएगा।(साभार एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *