(कन्नौज UP)03नवंबर,2024.
कन्नौज जिले में छिबरामऊ देहात के ग्राम लक्षीराम नगला में देश का सबसे विशाल 101 फिट ऊंचे अशोक स्तंभ का निर्माण कराया जाएगा। दो बीघा में बनने वाले अशोक स्तंभ के लिए पर्यटन विभाग सर्वे कर चुका है। अभी देश का सबसे बड़ा यानी 30 फिट ऊंचा अशोक स्तंभ यमुनानगर के टोपरा कलां गांव में स्थित है।
अशोक स्तंभ के निर्माण की कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासंता बुद्ध विहार संकिसा के भिक्षु चेतसिक बोधि ने कहा कि अशोक स्तंभ के निर्माण से इस क्षेत्र की आन बान शान बढ़ेगी।
तथागत बुद्ध विहार सम्राट अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमकार शाक्य ने बताया कि एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ऐतिहासिक अशोक स्तंभ के साथ तथागत बुद्ध विहार का निर्माण भी कराया जाएगा। इसे बनाने के लिए मिर्जापुर के मूर्तिकार से संपर्क किया गया है(साभार एजेंसी)