नायब सैनी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)29अप्रैल,2026.

हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने आदेश जारी कर राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों/परिवार पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया है

नए आदेश के अनुसार, 7वें वेतन/पेंशन आयोग संरचना के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को अब 58% की जगह 60% महंगाई भत्ता और राहत मिलेगी। यह संशोधन 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। जनवरी से अप्रैल 2026 तक की बकाया राशि का भुगतान जून में किया जाएगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *