नौसेना प्रमुख द्वारा ‘सिंधु निधि’ पोर्टल का शुभारंभ

National

(नई दिल्ली)30अप्रैल,2026

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (एनएचओ) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ‘सिंधु निधि’ पोर्टल का शुभारंभ किया, जो समुद्री डेटा के एकीकरण और उसके बेहतर उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

यह पोर्टल मरीन स्पेशियल प्लानिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है और इसमें एनएचओ के ओपन सोर्स डेटा का उपयोग किया गया है। इसके माध्यम से सरकार और विभिन्न एजेंसियों को समुद्री क्षेत्रों के प्रभावी प्रबंधन, निगरानी और संसाधनों के सतत उपयोग में मदद मिलेगी।

यह पहल केंद्र सरकार की सागरमाला परियोजना के तहत समुद्री विकास के विजन को भी मजबूती देती है। दौरे के दौरान नौसेना प्रमुख ने एनएचओ परिसर में नाविकों के लिए बनाए गए आधुनिक आवासीय परिसर ‘इन्वेस्टिगेटर ब्लाक’ का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने वहां तैनात सैन्य और नागरिक कर्मचारियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और समुद्री नेविगेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि एनएचओ की भूमिका देश की समुद्री सुरक्षा, आर्थिक गतिविधियों और संसाधनों के संरक्षण से सीधे जुड़ी हुई है। इसके अलावा उन्होंने नेवी फाउंडेशन के देहरादून चैप्टर के पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनके कल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी ली।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *