भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से सीएम सैनी ने की शिष्टाचार भेंट

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)15मई,2026.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और पार्टी की आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा के निकाय चुनावों में भाजपा को मिली बड़ी सफलता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि राज्य में हुए निकाय चुनावों में भाजपा ने सात में से छह सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ का प्रदर्शन किया है।

बैठक में संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने तथा सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास का प्रमाण है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। भाजपा नेतृत्व ने हरियाणा में पार्टी की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जनहितकारी नीतियों का परिणाम बताया।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *