महिला टी20 विश्वकप का आगाज

National

(नई दिल्ली)10जून ,2026.

महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से एक आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। 24 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का फाइनल पांच जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। वहीं भारतीय फैंस की नजरें 14 जून पर टिकी होंगी, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।

भारत-पाकिस्तान मैच पर रहेंगी सबकी निगाहें
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से रोमांच और दबाव से भरा रहा है। ऐसे में टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही यह टक्कर क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होगी। भारत को ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों से भी भिड़ना है, जिससे उसके लिए सेमीफाइनल का रास्ता आसान नहीं रहने वाला।

ग्रुप्स पर एक नजर:

ग्रुप-1: भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड
ग्रुप-2: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

टूर्नामेंट की खास बातें:

12 टीमें लेंगी हिस्सा
कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे
पांच ट्रिपल हेडर और पांच डबल हेडर होंगे
नीदरलैंड पहली बार महिला टी20 विश्व कप में खेलेगा
फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में आयोजित होगा
भारत-पाकिस्तान मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में होगा

नॉकआउट मुकाबलों का कार्यक्रम:
तारीख मुकाबला स्थान समय (IST)
30 जून सेमीफाइनल 1 द ओवल शाम 7:00 बजे
2 जुलाई सेमीफाइनल 2 द ओवल रात 11:00 बजे
5 जुलाई फाइनल लॉर्ड्स शाम 7:00 बजे

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026:पूरा कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)
तारीख मुकाबला स्थान समय (IST)
12 जून इंग्लैंड vs श्रीलंका एजबेस्टन रात 11:00 बजे
13 जून स्कॉटलैंड vs आयरलैंड ओल्ड ट्रैफर्ड दोपहर 3:00 बजे
13 जून ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका ओल्ड ट्रैफर्ड शाम 7:00 बजे
13 जून वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंड हैम्पशायर बाउल रात 11:00 बजे
14 जून बांग्लादेश vs नीदरलैंड एजबेस्टन दोपहर 3:00 बजे
14 जून भारत vs पाकिस्तान एजबेस्टन शाम 7:00 बजे
16 जून न्यूजीलैंड vs श्रीलंका हैम्पशायर बाउल शाम 7:00 बजे
16 जून इंग्लैंड vs आयरलैंड हैम्पशायर बाउल रात 11:00 बजे
17 जून ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश हेडिंग्ले दोपहर 3:00 बजे
17 जून भारत vs नीदरलैंड हेडिंग्ले शाम 7:00 बजे
17 जून दक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तान एजबेस्टन रात 11:00 बजे
18 जून वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड हेडिंग्ले रात 11:00 बजे
19 जून न्यूजीलैंड vs आयरलैंड हैम्पशायर बाउल रात 11:00 बजे
20 जून ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड हैम्पशायर बाउल दोपहर 3:00 बजे
20 जून पाकिस्तान vs बांग्लादेश हैम्पशायर बाउल शाम 7:00 बजे
20 जून इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड हेडिंग्ले रात 11:00 बजे
21 जून वेस्टइंडीज vs श्रीलंका ब्रिस्टल दोपहर 3:00 बजे
21 जून दक्षिण अफ्रीका vs भारत ओल्ड ट्रैफर्ड शाम 7:00 बजे
23 जून न्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंड ब्रिस्टल दोपहर 3:00 बजे
23 जून श्रीलंका vs आयरलैंड ब्रिस्टल शाम 7:00 बजे
23 जून ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान हेडिंग्ले रात 11:00 बजे
24 जून इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज लॉर्ड्स रात 11:00 बजे
25 जून भारत vs बांग्लादेश ओल्ड ट्रैफर्ड शाम 7:00 बजे
25 जून दक्षिण अफ्रीका vs नीदरलैंड ब्रिस्टल रात 11:00 बजे
26 जून श्रीलंका vs स्कॉटलैंड ओल्ड ट्रैफर्ड रात 11:00 बजे
27 जून पाकिस्तान vs नीदरलैंड ब्रिस्टल दोपहर 3:00 बजे
27 जून वेस्टइंडीज vs आयरलैंड ब्रिस्टल शाम 7:00 बजे
27 जून इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड द ओवल रात 11:00 बजे
28 जून दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश लॉर्ड्स दोपहर 3:00 बजे
28 जून ऑस्ट्रेलिया vs भारत लॉर्ड्स शाम 7:00 बजे
30 जून सेमीफाइनल 1 द ओवल शाम 7:00 बजे
2 जुलाई सेमीफाइनल 2 द ओवल रात 11:00 बजे
5 जुलाई फाइनल लॉर्ड्स (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *