बदलेगी डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)11जून,2026.

उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों के खाली पदों पर अब हर माह वॉक-इन इंटरव्यू होगा। खाली पद के लिए पोर्टल तैयार हो रहा है। इस पर नवंबर और मई माह में अस्पताल में खाली पद का विवरण दर्ज किया जाएगा। पहले चरण में संविदा पर तीन हजार डॉक्टर तैनात करने की योजना है।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष के निर्देशन में तैयार की गई व्यवस्था में हर वर्ष पहली मई और पहली नवंबर को जनपदवार रिक्त पदों का विवरण पोर्टल पर जारी किया जाएगा। इसके बाद संबंधित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति प्रत्येक माह की 15 तारीख को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित करेगी।

यदि किसी पद के लिए केवल एक ही आवेदन प्राप्त होता है, तब भी इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एमबीबीएस चिकित्सकों को एक लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है। बुंदेलखंड क्षेत्र, आकांक्षी जिलों या आकांक्षी ब्लॉकों में सेवाएं देने वालों को पांच फसदी हर साल मानदेय बढ़ाते हुए अधिकतम तीन लाख रुपये प्रतिमाह तक मानदेय दिया जा सकेगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *