(चंडीगढ़,पंजाब)05जुलाई,2026.
पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का क्रेज बढ़ रहा है. सूबे में इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण में वृद्धि हुई है. वर्ष 2026 में अब तक 22,900 ई-वाहनों का पंजीकरण हो चुका है और कुल पंजीकरण वाहनों में ईवी की हिस्सेदारी 5.4 फीसदी तक पहुंच गई है. यहां तक कि प्रदेश ने ई-वाहनों के पंजीकरण के मामले में हरियाणा और जम्मू एंड कश्मीर को भी पीछे छोड़ दिया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिसर्च रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।
2026 में अब तक 22,900 EVs का पंजीकरण :
रिपोर्ट के अनुसार, सूबे में 2024 के दौरान 12,255 ई-वाहनों का पंजीकरण हुआ था और कुल वाहनों के पंजीकरण में इनकी हिस्सेदारी 1.7% थी. 2025 के दौरान 33,314 वाहन पंजीकृत हुए और कुल वाहनों के पंजीकरण में 4.2% ई-वाहन पंजीकृत हुए लेकिन वर्ष 2026 में ई-वाहनों के पंजीकरण में भारी उछाल देखने को मिला है. छह माह के अंदर ही 22,900 वाहन पंजीकृत हो चुके हैं. कुल वाहनों के पंजीकरण में ई-वाहनों की हिस्सेदारी 5.4% तक पहुंच गई है. अगर इसी रफ्तार ई-वाहनों का पंजीकरण आगे जारी रहता है तो इस साल यह रिकार्ड आंकड़ा छू सकता है.
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर को छोड़ा पीछे
अगर हरियाणा की बात करें तो वर्ष 2026 के दौरान प्रदेश में 13,369 वाहनों का पंजीकरण हुआ है और कुल वाहनों में ईवी की हिस्सेदारी 2.4% है जो पंजाब के मुकाबले काफी कम है. जम्मू-कश्मीर में भी ई-वाहनों का पंजीकरण बढ़ा है. राज्य में 2026 में अब तक 5.2% हिस्सेदारी के साथ 5,830 ई-वाहनों का पंजीकरण हुआ है. राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ समय में तेजी से ई-वाहनों की बिक्री में उछाल आया है. इस वर्ष 42,948 ई-वाहन बिक चुके हैं और जो कुल बिक्री का 10.3% है. ओडिशा पहले नंबर पर है जहां इस साल अब तक 65,269 वाहनों का पंजीकरण हुआ है।
राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन नीति का विस्तार:
सरकार ने ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति में हाल ही में विस्तार किया है जिससे नीति अब 20 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी. इससे लोगों को पहले की तरह ही ई-वाहनों की खरीद पर विशेष प्रोत्साहन राशि मिलती रहेगी. 21 फरवरी 2023 को इस पॉलिसी को लागू किया गया था. पॉलिसी में चार्जिंग स्टेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए भी प्रावधान शामिल किए गए हैं. नीति के तहत जालंधर, लुधियाना, अमृतसर और पटियाला में ई-बसों की शुरुआत की जा रही है.
चार्जिंग स्टेशनों में भी की जा रही वृद्धि
पंजाब सरकार चार्जिंग स्टेशनों को भी बढ़ावा देने का प्रयास कर रही(साभार एजेंसी)
