(लखनऊ,UP)05जुलाई,2026.
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनने की इच्छुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के बागपत, मेरठ, आगरा सहित कई जिलों में 2500 से अधिक आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर वैकेंसी निकली है। इच्छुक महिला उम्मीदवार जिले द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर भरा जा सकता है। ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र हैं, पुरुष उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
जिले का नाम कुल रिक्तियां अंतिम तिथि
मुरादाबाद 207 23/07/2026
वाराणसी 187 31/07/2026
भदोही 108 25/07/2026
आगरा 386 20/07/2026
प्रतापगढ़ 250 28/07/2026
अलीगढ़ 237 20/07/2026
फर्रुखाबाद 292 20/07/2026
मेरठ 180 17/07/2026
बागपत 261 16/07/2026
कन्नौज 125 16/07/2026
बिजनौर 260 15/07/2026
कानपुर नगर 259 15/07/2026
ललितपुर 75 09/07/2026
कुल रिक्तियां: 2,827 पद
कौन कर सकता है आवेदन?:
यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती में आवेदन करने के लिए केवल महिला उम्मीदवार पात्र हैं। इसके साथ ही, अभ्यर्थी का उस जिले का निवासी होना अनिवार्य है, जहां से वह भर्ती के लिए आवेदन कर रही हैं। उम्मीदवार का शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, और परास्नातक स्तर तक की योग्यता स्वीकार्य है।
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी से संबंधित महिला उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा और अन्य मापदंडों में छूट प्रदान की गई है।
इस तरह से करें आवेदन:
सबसे पहले संबंधित जिले या उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक आंगनवाड़ी भर्ती पोर्टल पर जाएं।
यदि आप पहली बार आवेदन कर रही हैं, तो “New Registration” या “Sign Up” विकल्प पर क्लिक करके अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूज़र आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें।
आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, और संपर्क विवरण सही-सही भरें। यह सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सही और सत्यापित हों।
आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।(साभार एजेंसी)
