सीएम सैनी ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

Hariyana

(पंचकूला,हरियाणा)07जुलाई,2026

पंचकूला में आयोजित खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश के 198 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 20.59 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें विश्व, पैरा एशियन और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जल्द ही खेलों हरियाणा एप लांच किया जाएगा। इस एप के माध्यम से खिलाड़ियों की सूची, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित राशि सहित अन्य जानकारी एक क्लिक पर मौजूद होगी। हरियाणा सरकार का प्रयास खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित करने का है। खेल मंत्री ने कहा कि आज 20 करोड़ रुपये खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दे रहे है। जल्दी ही अगले महीने तक खेल महाकुंभ के तहत 30 करोड़ रुपये भी सम्मान राशि देंगे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *