पीएम मोदी करेंगे जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

Punjab

(जालंधर,पंजाब)08जुलाई,2026.

केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे। बिट्टू ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह जालंधर कैंट से चुनाव लड़े थे और हम कैंट की गलियों में चुनाव के पोस्टर लगाते थे। वहीं, अब देश के पीएम मोदी जालंधर कैंट आयेंगे। उन्होंने कहा जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने पीएम मोदी खुद आयेंगे और 75 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन यहां से करेंगे। उन्होंने कहा फिलहाल पीएम मोदी विदेश दौरे पर हैं और अभी तक उनके यहां आने की तिथि 17 जुलाई निर्धारित की गई है। इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।

दिलजीत दोसांझ का नाम बड़ा तब हो रहा हंगामा: सतलुज फिल्म के बैन पर बिट्टू ने कहा लोगों को मेरे खिलाफ बोलने के लिए कुछ न कुछ चाहिए इससे उनकी दुकानदारी चलती है। उन्होंने कहा किसी को इस फिल्म के बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने कहा यह फिल्म इसलिए देखी जा रही है क्योंकि दिलजीत दोसांझ जिसका दुनिया में बहुत बड़ा नाम है और वह इस फिल्म में आर्टिस्ट हैं। उन्होंने कहा कि किसी को खालड़ा साहब के साथ कोई लेना-देना नहीं है और न आज तक कोई खालड़ा साहब को जानता था।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *