स्वास्थ्य मंत्री द्वारा विकास कार्यों का उद्घाटन,शिलान्यास

Hariyana

(महेंद्रगढ़,हरियाणा)08जुलाई,2026

हरियाणा राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बुधवार को अटेली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का धन्यवादी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 15 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कनीना बस स्टैंड व उन्हाणी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया है। अब जल्द ही कनीना बस स्टैंड का आधुनिक स्वरूप विकसित किया जाएगा। बस स्टैंड को दो मंजिला अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा, जिसमें यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नई गति मिलेगी।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *