संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक

National

(नई दिल्ली)31जुलाई,2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन में केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की. लोकसभा और राज्यसभा के स्थगित होने से पहले विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करता रहा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार (31 जुलाई 2026) को संसद भवन में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई. यह बैठक ऐसे समय में हुई जब दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष लगातार अमित शाह के सदन में आने की और उनके इस्तीफे की मांग करता रहा. विपक्ष के लगातार हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक’ को मंजूरी दे दी. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की ओर से पेश इस विधेयक को ध्वनि मत से पारित किया गया. बाद में लोकसभा की कार्यवाही सोमवार (3 जुलाई) सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

इसमें प्रावधान है कि अगर किसी जन्म या मृत्यु की सूचना घटना के एक साल बाद, लेकिन दो साल के भीतर रजिस्ट्रार को दी जाती है तो इसे सिर्फ जिला मजिस्ट्रेट, एसडीएम या जिला मजिस्ट्रेट की ओर से अधिकृत कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मंजूरी से ही पंजीकृत किया जा सकेगा. विलंबित पंजीकरण के प्रावधानों को सख्त बनाने और जन्म-मृत्यु की समय पर रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करने के लिए ये संशोधन लाए गए हैं.

संसद में हुए हंगामे को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार चाहती थी कि सभी सदस्य इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लें और इसके लिए समय भी बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) में तय किया गया था. उन्होंने विपक्ष से कहा कि वे बाहर जाकर यह न कहें कि बिल बिना किसी चर्चा के पास कर दिया गया. वहीं राज्यसभा में नीट के मुद्दे पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और अन्य विषयों को लेकर विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *