(राँची, झारखण्ड)30अगस्त,2026
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर उनकी बड़ी बहन अंजनी सोरेन और चचेरी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने बहनों का आशीर्वाद लिया और समस्त झारखंडवासियों को श्रावण पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए भी भावनाओं से भरा रहा। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर उनकी बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहनों ने भी उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। (साभार सोशल मीडिया)
