ग्रामीण सफाई कर्मियों को सरकार का तोहफा

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)10सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा राज्य सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों को हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा दिया है और उनके मानदेय, भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई है ‌

राज्य सरकार के अनुसार ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर उनके परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रकाशित खबर के अनुसार जनवरी 2026 से 30 जून, 2026 तक मानदेय में ₹2,100 की वृद्धि करते हुए इसे ₹16,000 से बढ़ाकर ₹18,100 प्रतिमाह किया गया है। जनवरी 2026 से बढ़े हुए मानदेय की बकाया राशि का भी भुगतान किया जाएगा।

हर माह 7 तारीख तक मानदेय का भुगतान होगा और देरी पर ₹500 का जुर्माना लगेगा। गांव से बाहर ड्यूटी पर लगाए जाने वाले ग्रामीण सफाई कर्मियों को ₹200 प्रतिदिन भत्ता मिलेगा, जिसका भुगतान संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय द्वारा पेटी कैश से किया जाएगा।

वार्षिक वर्दी भत्ता ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 तथा धुलाई भत्ता ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,500 प्रतिवर्ष किया गया है(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *