(नई दिल्ली)13सितंबर,2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट कर दिल्ली में सफाई व्यवस्था एवं सफाई मित्रों से जुड़े विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने ध्यान से सभी बातें सुनीं और सफाई मित्रों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए आयोग से ठोस नीतिगत सुझाव मांगे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी संस्थानों, MCD, NDMC, स्कूलों और अस्पतालों सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यरत हमारे सफाई मित्रों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाए, यह हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कांगड़ा जी एवं आयोग के सदस्यगण उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)
