“ब्रिक्स शिखर सम्मेलन”,पीएम मोदी ने जताया आभार

National

(नई दिल्ली)14सितंबर,2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के नेताओं का दिल्ली शिखर सम्मेलन को सफल और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए आभार व्यक्त किया है। दो दिन के शिखर सम्मेलन के विशेष क्षणों को दर्शाने वाला एक वीडियो प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में प्रधानमंत्री के शिखर सम्मेलन भाषण का एक अंश दिखाया गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के माध्यम से भारत ने विश्व स्तर पर मित्रता, साझेदारी और सहयोग को आगे बढ़ाया है।

शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन और अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान शामिल थे। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फताह अस्सीसी, फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर और युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो सहित अन्य गणमान्य भी शिखर सम्मेलन में उपस्थित थे।

भारत ने 12-13 सितंबर 2026 को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी की, जिसमें समूह के 11 सदस्य देशों और 10 सहयोगी देशों के नेताओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी भाग लिया। श्री मोदी ने शिखर सम्मेलन के दौरान अंतिम तीन दिनों में राष्ट्राध्यक्षों के साथ 15 द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *