IAF के पायलट देंगे,ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में ट्रेंनिंग

National

(नई दिल्ली)14सितंबर,2026

पहली बार भारतीय वायु सेना के तीन क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (क्यूएफआई) ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स वैली में ब्रिटिश जेट पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यभार संभाला है, जो द्विपक्षीय रक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

भारतीय वायु सेना के मीडिया समन्वय केंद्र ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारत-ब्रिटेन रक्षा सहयोग में ऐतिहासिक पहली घटना। भारतीय वायु सेना के तीन क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर ने रॉयल एयर फोर्स के पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए वेल्स स्थित आरएएफ वैली में कार्यभार संभाला है। यह ब्रिटेन में भारतीय क्यूएफआइ की पहली तैनाती है।”

भारतीय वायु सेना ने क्यूएफआई की तैनाती को पेशेवर उत्कृष्टता, अंतरसंचालनीयता और भारत-ब्रिटेन के स्थायी संबंधों के प्रति साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इससे पहले अप्रैल में, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन निकोलस पावेल के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा घटनाक्रमों पर बातचीत की थी। सिंह और पावेल ने भारत-ब्रिटेन रक्षा सहयोग के मौजूदा ढांचों की प्रगति की समीक्षा की थी।(साभार दै.जा.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *