(पटना,बिहार)17सितंबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं हैं।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के प्रणेता हैं। बिहार की प्रगति और विकास में हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है। उनके परिश्रम और सहयोग से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
मुख्यमंत्री चौधरी ने सभी श्रमिक बंधुओं एवं श्रम संगठनों से राज्य के औद्योगिक विकास और उत्पादकता में वृद्धि के लिए पूर्ण सहयोग देने की अपील की।
सोशल मीडिया में दिए गए अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्यवासियों से विश्वकर्मा पूजा को आपसी भाईचारे, पारस्परिक प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाने का आह्वान किया।(साभार सोशल मीडिया)
