(चंडीगढ़,हरियाणा)17सितंबर,2026
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल में आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी को नमन करते हुए सभी श्रम साधकों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री सैनी ने ₹135.42 करोड़ की 24 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास तथा 3,396 सरकारी स्कूलों को ₹33.96 करोड़ की खेल अनुदान राशि भी जारी की।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज ही पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की है। आगामी 17 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य पूरे प्रदेश में सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और विकास के संकल्प को साकार करना है।(साभार सू वि)
