अरुंधति रॉय ने जीता ,”पेन पिंटर पुरस्कार 2024″

National

(नई दिल्ली)29 जून,2024.
एजेंसी के माध्यम से प्राप्त जानकारी क अनुसार ब्रिटिश लाइब्रेरी ने भारतीय लेखिका अरुंधति रॉय को पेन पिंटर पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया‌ है। पेन पिंटर पुरस्कार की शुरुआत 2009 में हुई थी, जिसे नोबेल पुरस्कार विजेता नाटककार हेरोल्ड पिंटर की याद में शुरू किया गया था।
अरुंधति रॉय का जन्म 24 नवम्बर 1961 को मेघालय में हुआ था।
अरुंधति को 1997 में उनके पहले उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए बुकर प्राइज मिला था।
इस उपन्यास के लिए उन्हें एक मिलियन पाउंड्स (करीब 8 करोड़ रुपए) एडवांस में मिले थे।
यह किताब मई में प्रकाशित हुई थी और जून तक ये विश्व के 18 देशों में बिक चुकी थी।
इसी साल के अंत तक TIME ने पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों में इसे शामिल किया।
पेन पिंटर पुरस्कार हर साल यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड या कॉमनवेल्थ नेशंस में रहने वाले साहित्यकारों को दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *