सीएम चौधरी द्वारा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा

Bihar

(पटना,बिहार) 28सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में अजगैबीनाथ धाम एवं सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के प्रथम चरण में ₹3,500 करोड़ तथा सोनपुर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण में ₹6,500 करोड़ का निवेश पीपीपी मोड पर प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अजगैबीनाथ धाम एयरपोर्ट पर बड़े विमानों के संचालन के अनुरूप रन-वे एवं आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी। इससे मुंगेर, लखीसराय, जमुई, भागलपुर, बांका, खगड़िया, बेगूसराय सहित आसपास के जिलों और श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर हवाई सुविधा मिलेगी।

वहीं, उन्होंने कहा कि सोनपुर एयरपोर्ट को बड़े विमानों के संचालन, कार्गो सुविधा एवं बेहतर कनेक्टिविटी के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिससे बिहार के 22 जिलों सहित झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री जी ने दोनों परियोजनाओं में तेजी लाते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी, पर्यटन, व्यापार एवं क्षेत्रीय आर्थिक विकास के इससे बढ़ावा मिलेगा।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *