(लखनऊ,UP)02अक्टूबर,2026.
उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और 25 नामित सदस्यों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। महिला कल्याण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह विस्तार मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से अगले एक साल के लिए किया गया है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान का कार्यकाल बढ़ाया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष अर्पणा यादव और उपाध्यक्ष चारू चौधरी का कार्यकाल भी एक साल बढ़ाया गया है। इसी तरह आयोग के 25 नामित सदस्यों का कार्यकाल भी एक साल बढ़ाया गया है। इनमें सदस्य हिमानी अग्रवाल, सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, सदस्य अंजू प्रजापति, सदस्य पूनम द्विवेदी, सदस्य अनीता गुप्ता, सदस्य अनुपमा सिंह लोधी, सदस्य सुजीता कुमारी, सदस्य मीना कुमारी, सदस्य नीलम प्रभात और सदस्य गीता बिन्द शामिल हैं।
इसके अलावा सदस्य गीता विश्वकर्मा, सदस्य पुष्पा पाण्डेय, सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य, सदस्य मीनाक्षी भराला, सदस्य ऋतु शाही, सदस्य सुनीता सैनी, सदस्य एकता सिंह, सदस्य अर्चना पटेल, सदस्य जनक नंदिनी, सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, सदस्य रेणु गौड़, सदस्य मनीषा अहलावत, सदस्य अवनी सिंह, सदस्य सपना कश्यप और सदस्य संगीता जैन (अन्नू) का कार्यकाल भी बढ़ाया गया है।(साभार एजेंसी)
