(पटना,बिहार)03अक्टूबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘सेवा स्मरण’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के पिछले 25 वर्षों के कार्यकाल में देश में हुए विकास एवं व्यापक बदलावों पर आधारित संगीतमय नाट्य का मंचन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में आवास, खाद्यान्न, शौचालय, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक विकास कार्य हुए हैं।
मुख्यमंत्री चौधरी ने बिहार की गौरवशाली विरासत को पुनः स्थापित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है और आमजन को त्वरित न्याय एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।(साभार सोशल मीडिया)
