(चंडीगढ,हरियाणा)03अक्टूबर,2026
शासकीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित उक्त दौरे के दौरान सेमीकंडक्टर, अत्याधुनिक विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग, GCC, विमानन और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश एवं सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री निवेशकों व उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। साथ ही, अगले वर्ष प्रस्तावित हैपनिंग हरियाणा में भागीदारी का भी निमंत्रण दिया जाएगा।(साभार सू वि)
