देवीपाटन में शिक्षा की नई उड़ान

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)11अक्टूबर,2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध हों, जिससे उनकी प्रतिभा को नई उड़ान मिल सके।

इसी के क्रम में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा माँ पाटेश्वरी की पावन धरा बलरामपुर में ‘देवीपाटन : शिक्षा की उड़ान’ पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्टडी टेबल एवं आशीर्वाद पत्र वितरित किया गया। यह पहल विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने, अध्ययन के प्रति प्रेरित करने और उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा को सशक्त, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे प्रयासों से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ेगा और वे अपने लक्ष्य प्राप्त कर प्रदेश एवं देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *