पितृपक्ष में गया के लिए विशेष बस सेवा का शुभारंभ

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)23अगस्त,2025.

परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि पितृपक्ष के दौरान पिंडदान एवं तर्पण के लिए तमाम लोग बिहार के गया जाते हैं। इनके लिए बस सेवा शुरू की गई है। बस वाराणसी के सारनाथ से बोधगया बिहार जाएगी।

वाराणसी (कैंट) से संचालित बस चंदौली-सासाराम-औरंगाबाद-शेरघाटी-गया (बिहार) तक चलेगी। वाराणसी स्टेशन से रात आठ बजे चलकर यह बस गया (विहार) भोर में चार बजे पहुंचेगी। बस का किराया वाराणसी से बिहार तक 465 रुपये है।

इसी प्रकार लखनऊ (आलमबाग बस टर्मिनल) से मुजफ्फरपुर का किराया 862 रुपये है। यह बस सेवा लखनऊ से रात दो बजे चलकर बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर, तुमकुही, गोपालगंज होते हुए अगले दिन सुबह चार बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *