वाल्मीकि जयंती पर CM नायब सैनी का संदेश

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)26अक्टूबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी हैं।

रविवार को जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के रूप में समाज को एक ऐसा महाकाव्य दिया, जो युगों-युगों तक मानवता को मर्यादा, न्याय और त्याग की प्रेरणा देता रहेगा।

सीएम सैनी ने कहा कि भगवान श्रीराम का आदर्श चरित्र अगर आज घर-घर में पूजनीय है, तो इसका श्रेय महर्षि वाल्मीकि की लेखनी को जाता है। उन्होंने अपने ग्रंथ के माध्यम से बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और कर्तव्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन सामाजिक समरसता और समानता का प्रतीक है। उनके विचार आज भी हमें एकजुट होकर समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए काम करने की प्रेरणा देते हैं। हरियाणा सरकार भी इसी भावना के साथ अंत्योदय की सोच पर काम कर रही है(साभार-DIPRहरियणा /समाचार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *