मधुमक्खी पालन को मिला बीमा का कवच

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)28 अक्टूबर 2026

हरियाणा के मधुमक्खी पालकों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने मधुमक्खी पालन व्यवसाय को मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है।

इस कदम से अब मधुमक्खी पालक किसानों को प्राकृतिक आपदा, बेमौसम बारिश या किसी अन्य नुकसान की स्थिति में आर्थिक मदद मिल सकेगी। सरकार का मानना है कि इससे किसानों को जोखिम का डर कम होगा और वे इस लाभदायक व्यवसाय से ज्यादा संख्या में जुड़ेंगे।

मधुमक्खी पालन को शहद उत्पादन के साथ-साथ खेती के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे फसलों में परागण बेहतर होता है और पैदावार बढ़ती है। इसी को देखते हुए सरकार लगातार इस क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने सभी मधुमक्खी पालकों से इस योजना से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान हित में लगातार फैसले ले रही है ताकि उनकी आय सुरक्षित रहे और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *