(पटना,बिहार)31अक्टूबर,2026
पटना के ज्ञान भवन में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, उपमुख्यमंत्री द्वय विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री विजय कुमार सिन्हा और संतोष कुमार सुमन भी मौजूद रहे।
मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के 73 लाख से अधिक किसान परिवारों को 1,476 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता मिलना प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सौगात है। इससे किसानों को कृषि कार्यों में मदद मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और विकसित बिहार, विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।(साभार सोशल मीडिया)
