“अयोध्या दीपोत्सव भारत-विश्व के बीच बना ‘सांस्कृतिक रामसेतु'”-सीएम योगी

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)04नवंबर,2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि श्री अयोध्या जी का दीपोत्सव आज भारत और विश्व के बीच एक अद्भुत ‘सांस्कृतिक रामसेतु’ के रूप में स्थापित हो गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, थाईलैंड सहित विभिन्न देशों के कलाकार अपनी भाषा और परम्पराओं में रामकथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हैं। जिस प्रकार अनेक नदियां एक ही सागर में मिलती हैं, उसी प्रकार विभिन्न संस्कृतियों की धाराएं श्री अयोध्या जी में आकर एक ही ‘रामत्व’ में समाहित हो जाती हैं।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक इस सांस्कृतिक संगम को और अधिक भव्यता प्रदान कर रही है और नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले सत्ता में रहे लोगों की सांस्कृतिक सोच केवल सैफई महोत्सव में अपने परिवार का वैभव दिखाने तक सीमित थी। श्री अयोध्या जी की महान विरासत उनकी प्राथमिकता में कभी नहीं रही। उनके लिए परिवार ही प्रदेश था, जबकि हमारे लिए पूरा प्रदेश ही परिवार है।

उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने श्री अयोध्या जी की सांस्कृतिक पहचान को नया गौरव और सम्मान दिया है।

मुख्यमंत्री ने अंत में लिखा कि आज दीपोत्सव केवल दीपों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह करोड़ों रामभक्तों की आस्था, आधुनिक तकनीक और भारत की सनातन विरासत का ऐसा अद्भुत संगम है, जिसकी आभा पूरे विश्व तक पहुंच रही है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *