उ.प्र.में शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था दो माह के लिए स्थगित,समाधान हेतु योगी सरकार बनाएगी कमेटी

Uttar Pradesh

(लखनऊ)16जुलाई,2024.

एजेंसी के माध्यम से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में डिजिटल अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों के प्रदर्शन को देखते हुए इस व्यवस्था को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। मामले में समस्याओं को समाधान के लिए एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है।

एजेंसी की सूचना से ज्ञात हुआ है कि उत्तर प्रदेश में डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। मामले में शिक्षकों की समस्या के समाधान और डिजिटल अटेंडेंस की दिक्कतों को खत्म करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। ये जानकारी प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम ने दी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ बेसिक के शिक्षक संगठनों की हुई वार्ता हुई।जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।(साभार अ.उ.एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *