(लखनऊ)12सितंबर,2024.
खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए 18 सितंबर का दिन बेहद खास है। दरअसल, इस दिन साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। दुनिया में कई जगहों पर दिखाई देने वाला यह चंद्र ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा। जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं, तो चंद्र ग्रहण लगता है। इस दौरान पृथ्वी की वजह से सूर्य का प्रकाश चंद्रमा पर नहीं पड़ पाता है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
यह चंद्र ग्रहण सुपर हार्वेस्ट मून पर होगा, जो बेहद खास होगा। अब इस बीच अगले साल लगने वाले चंद्र ग्रहण की भी तारीख सामने आ गई है। साल 2025 में लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है। चंद्रमा एक उपग्रह है, जो धरती की परिक्रमा करता है। इस दौरान जब सूर्य और चंद्रमा के बीच धरती आती है, तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इससे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन यह खगोलीय घटना होती है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा पड़ती है(साभार एजेंसी)