मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज को दी 940 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

UP / Uttarakhand

(महराजगंज UP)25अक्टूबर,2024.
महराजगंज जिला में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ आज महाराजगंज के चौक पहुंचे और 940 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देकर वहां के निवासियों को दीपावली की सौगात दी।

उन्होंने मंच पर पहुंचते ही भारत माता की जय के नारे लगाए और बताया कि इन परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए महाराजगंज जनपद में आने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौक समेत पूरे महाराजगंज क्षेत्र को 940 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उपहार मिला है, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और विकास कार्यों में सहभागी बनने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्मित महंत दिग्विजय नाथ बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया और योगीराज गंभीर नाथ की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके पश्चात नगर पंचायत कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौक के विकास में 940 करोड़ की यह राशि सोने पर सुहागा है, जो क्षेत्र के हर वर्ग को लाभान्वित करेगी।

इस कार्यक्रम में महाराजगंज जनपद के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, और भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पांडे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन की कामना की। मुख्यमंत्री के महराजगंज के पूरे दौरे के दौरान

जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना पूरी तरह से तत्पर दिखे। मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *