महाकुंभ के पूर्व आगरा वंदे भारत का मथुरा तक हो सकता है विस्तार, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

UP / Uttarakhand

(प्रयागराज UP)31अक्टूबर,2024.

बनारस से प्रयागराज के रास्ते आगरा कैंट तक चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस का मथुरा जंक्शन तक विस्तार हो सकता है। महाकुंभ के पूर्व इस ट्रेन का मथुरा तक विस्तार हो जाए, इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। अगर बोर्ड इस प्रस्ताव को मंजूरी देता है तो सूबे के तीन प्रमुख धार्मिक शहर काशी, प्रयागराज और मथुरा का संगम हो जाएगा।

वंदे भारत आगरा कैंट से वर्तमान समय शुक्रवार को छोड़कर हर रोज सुबह छह बजे चलकर दोपहर एक बजे बनारस पहुंच रही है। वापसी में बनारस से इसकी रवानगी दोपहर 3.20 बजे होती है, जो रात 10.20 बजे आगरा कैंट पहुंच जा रही है।
बताया जा रहा है कि अगर ट्रेन का मथुरा से संचालन होता है, तो उसे वहां से सुबह 5.30 बजे रवाना किया जाएगा और दोपहर 1.15 बजे वंदे भारत बनारस पहुंच जाएगी। वापसी में बनारस से वंदे भारत 3.20 बजे ही चलेगी, जो रात 11 बजे मथुरा पहुंच जाएगी। बता दें कि वंदे भारत का टूंडला, इटावा, कानपुर और प्रयागराज जंक्शन पर ही ठहराव है।

टूर ऑपरेटरों के अनुसार वंदे भारत में यात्रियों की क्षमता अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। सीधी सेवा यदि मथुरा तक हो जाए तो यह ट्रेन धार्मिक नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण हो जाएगी। वृंदावन के ऋतेश्वर महाराज ने भी रेलवे बोर्ड अधिकारियों से मांग की है कि इस ट्रेन को काशी से मथुरा तक जोड़ दिया जाए।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *